Big breaking jashpur इस स्कूल में पूर्व जनपद सदस्य ने मचाया हंगामा, छात्रा से कराया जा रहा था ऐसा काम ,कैमरे में कैद कर ली तस्वीर और भेज दिया,हरकत में आया शिक्षा विभाग फिर.......

munaadi news image
July 04, 2022



Big breaking jashpur इस स्कूल में पूर्व जनपद सदस्य ने मचाया हंगामा, छात्रा से कराया जा रहा था ऐसा काम ,कैमरे में कैद कर ली तस्वीर और भेज दिया,हरकत में आया शिक्षा विभाग फिर.......

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। खबर जिले के कुनकुरी से आ रही है। कुनकुरी से तकरीबन 10 किमी दूर स्थित प्राथमिक शाला कुंजारा में छात्रों से टॉयलेट साफ कराए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य ने जब छात्रों को टॉयलेट साफ करते देखा तो उन्होंने छात्रों की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर लिया और स्कूल में जमकर हंगामा मचाया ।उनके द्वारा मोबाईल से खींची गई तस्वीर को उन्होंने मुनादी डॉट कॉम को तो भेजा ही साथ ही साथ एसडीएम को भी यह तस्वीर  भेज दी ।

Advertisement

Advertisement


कुनकुरी के विकास खण्ड शिक्षाधिकारी ने बताया कि एसडीएम के द्वारा उंन्हे फोन करके बताया गया गया है और वह एसडीएम के निर्देशों का पालन करते हए तत्काल जाँच के लिए एक टीम कुंजारा भेज रहे हैं और स्कूल के प्रधानपाठक को नोटिस भी जारी किया जाएगा ।



बीईओ ने कहा कि स्कूल की सामान्य सफाई एक अलग मसला है लेकिन टॉयलेट साफ करवाना बेहद ही गलत बात है ।जाँच के बाद इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी ।


Advertisement

Advertisement

आपको बता दें कि स्कूल में काम करने वाले स्वीपरों ने स्कूल खुलते ही हड़ताल कर दिया है ।इससे पहले ऐसी ही तस्वीर रायगढ़ जिले से भी आ चुकी है ।देखना बहरहाल यह होगा कि इस मामले में नोटिस के अलावे क्या कार्रवाई होती है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News