Big breaking jashpur जशपुर में डॉक्टरों की पिटाई का शुरू हुआ प्रदेश भर में विरोध, डॉक्टर्स एशोसिएशन ने बदली रणनीति ,अब मंगलवार को प्रदेश भर में......

munaadi news image
May 30, 2022



Big breaking jashpur जशपुर में डॉक्टरों की पिटाई का शुरू हुआ प्रदेश भर में विरोध, डॉक्टर्स एशोसिएशन ने बदली रणनीति ,अब मंगलवार को प्रदेश भर में......

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बीते 25 मई को सामुदायिक अस्पताल दुलदुला में 2 डॉक्टरों के साथ हुई मार पीट के मामले में  अन्य आरोपियों की गिरफ्तारीऔर आरोपियो के विरुद्ध मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट नहीं लगगये जाने को लेकर मंगलवार को  पूरे प्रदेश के डॉक्टर  सामूहिक अवकाश लेंगे और सारा दिन काम नहीं करेंगे ।

Advertisement

Advertisement


इससे पूर्व ख़बत यह आयी थी कि जिले भर के डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और प्रदेश के  सभी डॉक्टर विरोध स्वरूप चेहरे पर बैंडेज पट्टी लगाकर ईलाज करेंगे।लेकिन अभी खबर यह आ रही है कि छग इन सर्विस डॉक्टर्स एसोशिएशन ( सीडा)द्वारा रणनीति में परिवर्तन लाते हुए मंगलवार को पूरे प्रदेश में सामूहिक अवकाश का फैसला लिया है ।


जिले के सीएमएचओ  रंजीत टोप्पो ने बताया कि मंगलवार को सीडा से जुड़े सभी डॉक्टर्स सामुहिक हड़ताल पर रहेंगे ।हांलाकि अभी तक इसकी अधिकृत जानकारी नहीं आ पाई है ।


बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स मारपीट के आरोपियों के विरुद्ध मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग के अलावे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं । हांलाकि इस मामले में  एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है ।


Advertisement

Advertisement

कूल मिलाकर मामला शांत होता नहीं दिख रहा है ।इस मामले में आये दिन नए नए मोड़ आ रहे है और एक नए तरह का विवाद खड़ा हो रहा है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News