जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर आ रही है ।कुनकुरी से तपकरा मार्ग श्रीटोली के पास पलक झपकते ही एक बुजुर्ग व्यक्ति गाड़ी से दो बदमाश 50 हजार नगद लेकर भाग गए।घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।
जानकारी के मुताबिक हथगड़ा के रहने वाले 60 वर्षीय दशरथ राम अपेक्स बैंक कुनकुरी से 50 हजार निकालकर कुंजारा के रास्ते वपस अपने गाँव हतगड़ा जा रहे थे।श्रीटोली के पास बुजुर्ग अपनी बाईक को साईड में खड़ा करके खुखड़ी खरीदने लगा।तभी उसके पीछे बाईक सवार दो लड़के आये और अपनी बाईक को बुजुर्ग आडमी की बाईक के बाजू में खड़ा करके बुजुर्ग के बैग में रखे सारे नोट निकालने लगे। खुखड़ी बेचने वाले और वहाँ मौजूद लोगों ने पहले तो ये सोचा कि बैग से रुपये निकालने वाले बुजुर्ग के साथ वाले हैं लेकिन जब बुजुर्ग की नजर उन पर पड़ी और जैसे ही वह कुछ सोंच पाता बदमाश वहां से भागने लगे । वह कुछ समझ पाता तबतक बदमाश कुनकुरी की ओर भागने लगे ।बुजुर्ग ने काफी दूर तक इनका पीछा किया लेकिन तबतक वे किसी दूसरे रास्ते से भाग खड़े हुए ।
दशरथ राम ने बताया कि उसने धान बेचा था उसी का पैसा अपेक्स बैंक से निकालकर वह अपने घर जा रहा था । प्रार्थी ने घटना की सूचना कुनकुरी पुलिस को दे दी है। माना जा रहा है कि आरोपी बैंक से ही बुजुर्ग की रेकी कर रहे थे और आगे जाकर उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस अपेक्स बैंक के सीसीटीवी को खंगाल रही है ताकि बदमाशो का सुराग लग सके ।