जशपुर मुनादी।। जिले के कुदमुरा ग्राम पंचायत में रहने वाले एक घर दो बच्चों की एक साथ मौत हो गयी और घर के और लोग भी सीरियस हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए है।


जानकारी के मुताबिक कुदमुरा निवासी भीम चौहान का पूरा परिवार रात से ही बीमार है।पहले उसकी बेटी शुभद्रा और बेटे सूरज को पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत हुई फिर धीरे धीरे पूरा परिवार इस बीमारी की की चपेट में आ गया। शनिवार सुबह सूरज और शुभद्रा की हालत सीरियस हो गयी। आनन फानन में उंन्हे कुनकुरी के एक निजी अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते मे ही दोनो की मौत हो गयी।दोनो के शव को कुनकुरी हॉली क्रॉस के मर्चुरी में रखा गया है।
हॉली क्रॉस आईसीयू के चिकित्सकों ने बताया कि उसी घर के 3 लोग और एडमिट में है और तीनों का ईलाज। चल रहा है।इन्हें पेट दर्द उल्टी दस्त और फीवर है।


बगीचा बीएमओ सी आर भगत ने बताया कि वह जानकारी मंगा रहे है। पता लगाया जा रहा है कि किन कारणों से एक ही घर के लोग बीमार पड़े और हालत सीरियस कैसे हो गयी।