जशपुर मुनादी।। मबड़ी खबर जशपुर से आ रही है। यहाँ नाली बनाने को लेकर एक पेट्रोल पम्प संचालक ने जमकर हंगामा किया।हंगामे का आलम यह था कि पेट्रोल पम्प संचालक नाली के गटर में कूद गया और नाली के गटर से ही फेसबुक लाईव करने लगा ।


पेट्रोल पम्प संचालक का आरोप है कि नगरपालिका अधिकारी शुक्रवार को अचानक पूरे सरकारी लाव लश्कर के साथ आई और उनके पेट्रोल के ठीक सामने की जमीन पर नाली खोदना शुरू कर दिया बल्कि पेट्रोल पंप के ठीक सामने पूरा गड्ढा खोद दिया ।नगरपालिका के इस कार्रवाई से आक्रोशित पेट्रोल पम्प संचालक गन्दी नाले के गटर में घुस गया और व्यापारी का पूरा परिवार भी सड़क पर आ गया। गटर के पानी मे खड़ा होकर फेसबुक लाईव करते हुए पेट्रोल पम्प संचालक आनन्द गुप्ता ने बताया कि जिस जमीन पर आज नगरपालिका द्वारा जेसीबी से खुदाई की गई वो उसकी निजी जमीन है और इस जमीन का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है लेकिन नगरपालिका अधिकारी ने जबरन उसके पेट्रोल पम्प के सामने की जमीन जो गंदी नाली की निकासी के लिए नाली बना दिया गया इसके चलते उसका लाखों का नुकसान हो गया ।व्यापारी का कहना है कि उसे बार बार प्रशासन के द्वारा परेशान किया जाता है और आज स्थिति ऐसी आ गयी कि उसे और उसके परिवार को गंदे नाली के गटर में रहना पड़ रहा है।इनका यह भी आरोप है कि नगरपालिका सीएमओ ज्योत्स्ना टोप्पो ने उन्हें फोन कर के कहा कि वह उसके पेट्रोल पम्प के ठीक सामने से नाली निकालेगी और वह तुरंत लाव लश्कर लेकर पेट्रोल पम्प आ गयी और सामने की जमीन की जेसीबी से खुदवाना शुरू कर दिया ।इसके चलते उसका पेट्रोल पम्प बन्द हो गया ग्राहकों के आवागमन का कोई रास्ता नहीं छोड़ा । इनका आरोप है कि प्रशासन उनके परिवार को जलील करने पर तुला है ।उसे परेशान किया जा रहा है ।
इस मामले में हमने नगरपालिका सीएमओ ज्योत्स्ना टोप्पो से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने हमारा फोन नहीं उठाया ना ही इस मामले से व्हाट्सएप्प पर सन्देश के जरिये पूछे गए सवाल का जवाब दिया लेकिन पेट्रोल पम्प संचालक द्वारा पूरे हंगमे के किये गए लाईव के वीडियो में नगरपालिका अधिकारी द्वारा यह कहा जा रहा है कि जहाँ खुदाई की गई है वहाँ एक नाला हुआ करता था जिसे पेट्रोक पम्प संचालक के द्वारा भर दिया गया था जिसके चलते बरसात का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और यह समस्या बीते 3 सालों से बनी हुई हैं। उसको देखते हुए नगरपालिका अधिकारी द्वारा आज फोन करके पेट्रोल पम्प संचालक को नाली के लिए रास्ता देने की बात कही लेकिन पेट्रोल पम्प संचालक जब रास्ता देने तैयार नही हुआ तो सीएमओ ने यह कहते हुए कि पेट्रोल पंप के सामने जेसीबी लेकर पहुँच गयी और नाली बनाना शुरू कर दी।पेट्रोल पंप संचालक द्वारा नगरपालिका सीएमओ और उसके बीच हुए बात चीत की औडियो रिकार्डिंग में वह बोल रही है कि पेट्रोल पम्प के सामने के नाले को इनके द्वारा भर दिया गया इसलिए वह उसी जमीन पर खुदाई करवा दी।


इस मामले में जब कलेक्टर रितेश अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह इस मामले की जानकारी ले रहे है ।