जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जिले के लोदाम से आ रही हैं।यहाँ बीते शाम आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गयी है। मृतकाओ के अन्ना भगत और सबीना कुजूर बताया जा रहा है। जबकि एक महिला जिसका नाम इग्नेशिया कुजुर है उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोदाम बीएमओ आशुतोष तिर्की ने बताया कि एक मृतिका मितानिन प्रेरक है जबकि दूसरी ग्रामीण महिला है। जबकि जिस महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वह भी मितानिन है।
घटना शुक्रवार शाम की है जब मितानीन दूसरे गांव से पैदल पतराटोली की ओर लौट रही थीं तभी पतराटोली के पास ही आकाषीय बिजली गिरी और घटना घटित हुई ।