जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जिले के दोकड़ा चौकी इलाके से आ रही है।यहाँ के गयमुण्डा नवापारा गाँव मे बीती रात 3 अज्ञात लोगों ने दम्पति को गोली मार दी।दोनो पति पत्नि की मौके पर ही मौत हो गयी।घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। दम्पत्ति का नाम संदीप पन्ना और द्रोपदी बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी पैदल दम्पत्ति के घर पहुंचे और महुआ शराब की मांग करने लगे शराब देने से मना करने पर आरोपियों ने पहले संदीप को गोली मारी फिर जब बीच मे उसकी पत्नी बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने पत्नि को भी गोली मार दिया।दोनो की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिले की पुलिस एलर्ट हो गयी है और आरोपियों की जगह जगह तलाशी की जा रही है।आरोपियो को पकड़ने के ले लिए हर तरफ नाकेबंदी कर दी गयी है।