जशपुर मुनादी।। जशपुर के प्रयास आवसीय विद्यालय में कोरोना विस्फोट का मामला सामने आया है।8 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यहां बीते दिनों कुछ बच्चों की तबियत खराब हो गई थी.आज ही सर्दी खासी वाले बच्चे हॉस्पिटल गए थे प्रयास स्कूल के छात्रों की जांच कराई गई , इन बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में 8 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। बेशक अब दूसरी लहर जैसी घबराने वाली स्थिति नहीं है लेकिन रोज नए मरीजों के मिलने की खबर अभी भी सामने आ रही है।
ताजा मामला प्रयास आवसीय विद्यालय जशपुर से सामने आया है, जहां 8 स्कूली छात्र एक साथ पॉजिटिव मिले है। इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति है। मामले की जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
आपको बता दें की हाल ही में दुलदुला के एक विद्यालय में 8 छात्रों का कोरोना रिपोर्ट पोसेटिव पाया गया था। कल पुरे जशपुर में 33 केस पोसेटिव पाए गए आज जशपुर में फिर 25 मरीजों की पुष्टि हुई है।