Big breaking jashpur खड़ी ऑटो को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर ,फल व्यवसायी की मौत , भाग रहे बोलेरो चालक को स्थानीय लोगो ने पकड़कर खूब पीटा, ड्राइवर भी रेफर....

munaadi news image
June 16, 2022



Big breaking jashpur खड़ी ऑटो को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर ,फल व्यवसायी की मौत , भाग रहे बोलेरो चालक को स्थानीय लोगो ने पकड़कर खूब पीटा, ड्राइवर भी रेफर....

munaadi news image
munaadi news image

जशपूर मुनादी।। खबर जिले के दुलदुला से आ रही है।यहाँ के पतराटोली एनएच 43 पर टेम्पू और बोलेरो में भिड़ंत हो गयी है।इस भिड़ंत में एक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।मृतक का नाम मोहम्मद इशहाक 75 वर्ष बताया जा रही है।


जानकारी के मुताबिक मृतक पतराटोली चौक पर फल का व्यवसाय करता है।बीती रात मृतक दुकान बंद करके अपने ही घर के युवक के साथ घर जाने के लिए ऑटो पर बैठा ही था कि सामने से जशपुर की ओर से एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे ऑटो से टकरा गई ।जानकारी मिल रही है कि बोलेरो की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि ठोकर लगते ही मृतक जमीन पर जा गिरा और मृतक का सिर बोलेरो के पहिये के नीचे आ गयी ।उसे आनन फानन में दुलदुला अस्पताल रात को ही ले आये लेकिन सिर में गम्भीर चोट आने के कारण मृतक की मौत हो चुकी थी ।


इधर दूसरी ओर  खबर है कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे बोलेरो चालक को स्थानीय लोगो ने तत्काल घेरे में लिया और बोलेरो चालक को स्थानीय लोगो के द्वारा जमकर पीटा गया ।लोगो के मार से आहत ड्राईवर को भी अस्पताल लाया गया लेकिन स्थिति गम्भीर होने के कारण ड्राईवर को जिला अस्पताल जशपुर रेफर कर दिया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News