जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर से आ रही है। जिला मुख्यालय से लगे टिकैत गंज प्राथमिक शाला की एक शिक्षिका को शराब के नशे में पाए जाने की खबर है।महिला शिक्षक का मुलाहिजा भी करवाया गया और बीईओ के द्वारा कार्रवाई की अनुसंशा भी की गई है।
बीईओ जशपुर ने बताया कि वह गुरुवार को निरीक्षण में निकले थे।स्कूलों के निरीक्षण के क्रम में वो टिकैतगंज प्राथमिक शाला भी पहुंचे।वहाँ 2 महिला शिक्षक पदस्थ है।एक शिक्षिका तो क्लास में थी लेकिन एक शिक्षिका क्लास रूम में बेसुध पड़ी हुई थी।पास जाने पर शराब की महक आयी आयी तो उन्होंने तत्काल एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय को फोन कर 2 महिला कांस्टेबल की मांग की ।महिला कांस्टेबल आने के बाद महिला शिक्षिका को मुलाहिजा के लिए अस्पताल लाया गया और उसका एमएलसी कराया गया। बीईओ ने आगे बताया कि एमएलसी रिपोर्ट क्या आयी है यह अभी पता नही चल पाया है लेकिन उन्होंने महिला शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु जिला शिक्षाधिकरी को लिख कर दे दिया है।
आपको बता दें कि स्कूल में शिक्षको के द्वारा शराब पीकर स्कूल आने के कई मामले सामने आ चुके है लेकिन महिला शिक्षक द्वारा शराब पीकर नशे में धुत्त होकर स्कूल आने की यह पहली घटना है ।