जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर से आ रही है। जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में पदस्थ 6 लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इन निलंबित लोगों में से एक प्रधान पाठक भी शामिल है।
जिला शिक्षादिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रवि कुमार भगत सहायक ग्रेड 2,नरेंद्र कुमार भगत सहायक ग्रेड 2,संजीव बरवा सहायक ग्रेड3,निर्मल कुमार भगत वाहन चालक,शिवनाथ राम चौकीदार,और प्राथमिक शाला सिटोंगा के प्रधान पाठक शिवराम भगत को निंबित कर दिया है।
इन सभी के विरुद्ध जिला शिक्षादिकारी कार्यालय के भीतर रात को शराबखोरी करने के आरोप है। इनके द्वारा बीती रात को कार्यालय के भीतर ही शराब का सेवन किया जा रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और मीडिया चैनलों में खबर भी प्रसारित हो गई।