जशपुर मुनादी।। विवाहिता के घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर महिला के उपर प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। घटना जिले के तपकरा थाना क्षेत्र का है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है ।आरोपी के विरुद्ध धारा 354,307,450,कद तहत मामला दर्ज है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तपकरा क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय विवाहित महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह 19 जून की दोपहर लगभग 02ः30 बजे घर में अकेली थी और यह घर के परछी में बैठकर घरेलू कार्य कर रही थी, उसी दौरान इसके पास आरोपी श्रवण साय पैंकरा आया और उससे कुछ देर बातें कर गलत नीयत रखते हुये इसके हाथ को पकड़कर जबरदस्ती खींचते हुये घर के अंदर ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। प्रार्थिया के आवाज देने पर उसके मुंह को हाथ से दबा दिया और जान से मार डालने के उद्देश्य से चाकू से प्रार्थिया के गला के किनारे रेत कर गंभीर चोंट पहुंचाया। पड़ोसियों के आने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 307, 450 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान थाना तपकरा पुलिस स्टॉफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये पता-तलाश कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी श्रवण साय पैंकरा को उसके निवास से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया। आरोपी श्रवण साय पैंकरा उम्र 30 साल निवासी तपकरा (खक्सीटोली) को 19 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उप निरीक्षक एल.आर.चौहान, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 587 संतु राम यादव, आर. 317 प्रवीण टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।