जशपुर मुनादी।।अभी अभी खबर जिले के बगीचा से आ रही है।बगीचा के तहसील चौक के पास एक तेज रफ्तार डम्फर ने एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया है।युवक की मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है।इस घटना के बाद डम्फर चालक डम्फर के साथ फरार हो गया है।
बताया जा रहा है कि डम्फर की जद में आया युवक तहसील चौक झांपी दरहा का रहने वाला है।
जानकारी मिल रही है कि स्थानीय लोग डम्फर का पीछा कर रहे है।खबर लिखे जाने तक डम्फर अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।
स्थानीय युवक की की डम्फर से हुई मौत के बाद स्थानीय लोगो ने घटना पर भारी आक्रोश जताया है।ग्रामीणों का कहना है कि जबतक डम्फर पकड़ा नहीं जाएगा मृतक का शव यही पड़ा रहेगा।