Big breaking munaadi जशपुर में महिला के खिलाफ दर्ज हुआ पोस्को एक्ट का मामला,नाबालिग लड़के के साथ किया घिनौना काम, पुलिस ने दूसरे राज्य से महिला को किया गिरफ्तार

munaadi news image
July 29, 2022



Big breaking munaadi जशपुर में महिला के खिलाफ दर्ज हुआ पोस्को एक्ट का मामला,नाबालिग लड़के के साथ किया घिनौना काम, पुलिस ने दूसरे राज्य से महिला को किया गिरफ्तार

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले में पास्को एक्ट का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिले के पत्थलगांव की पुलिस ने एक महिला के खिलाफ पास्को एक्ट का मामला दर्ज कराया है।महिला बागबहार की रहने वाली है। 

Advertisement

Advertisement



   



                   

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकका 17 वर्षीय नाबालिग लड़का  08 नवंबर 2021 की रात्रि में बिना किसी को बताये कहीं चला गया, कोई अज्ञात व्यक्ति इसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

                     

प्रकरण की विवेचना दौरान   27 जुलाई को अपहृत बालक के पिता द्वारा अपने बालक को लाकर पेश करने पर दस्तयाब किया गया। अपहृत बालक से पूछताछ करने पर बताया कि घटना   08 नवंबर 2021 को आरोपिया जूही डोम उसे बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश के अज्ञात ईंट-भट्ठा में गई एवं वहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की है। थाना पत्थलगांव द्वारा पता-तलाश कर आरोपिया जूही डोम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार की। आरोपिया जूही डोम उम्र 22 साल निवासी बागबहार क्षेत्र को कल   गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।    


                                 

Advertisement

Advertisement

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपिया को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका तिवारी, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, म.आर. 635 पूनामनी, आर. 225 सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News