आशिकी में बड़ा फरेब ! प्रेमिका का बना लिया अश्लिल वीडियो और मांगने लगा 12 लाख , देने लगा धमकी ,न्याय के लिए पीड़िता पहुंची थाना फिर पुलिस ने

munaadi news image
May 12, 2023



आशिकी में बड़ा फरेब ! प्रेमिका का बना लिया अश्लिल वीडियो और मांगने लगा 12 लाख , देने लगा धमकी ,न्याय के लिए पीड़िता पहुंची थाना फिर पुलिस ने

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। स्कूली छात्रा का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए लगातार उसके साथ दुष्कर्म करने एवं 12 लाख रूपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।  


इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली है और स्कूल पढ़ाई के समय करीब ढाई साल पहले एक युवक के साथ उसकी जान पहचान हुई और फिर दोनों में दोस्ती हो गई थी। इसी बीच उन दोनों के बीच प्यार भी हो गया था। इसी दरम्यान छात्रा 2 अक्टूबर 2020 को वह छुट्टी मनाने बिलासपुर अपने बुआ के घर पहुंची। इसी समय वह लड़का भी बिलासपुर पहुंच गया। जहां घुमाने फिराने के बहाने अपने एक परिचित के घर चांटीडीह स्थित निखिलेश्वर काॅलोनी ले गया, फिर उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी बीच लड़के ने चोरी छुपे इसका वीडियो भी बना लिया और फिर बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 


छात्रा जब कालेज की पढ़ाई करने बिलासपुर पहुंची तो उसने युवक से हमेशा के लिये पीछा छुड़ाने उससे बातचीत करना बंद कर दी। तब आरोपी युवक दो साल पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 12 लाख रूपये की डिमांड करने लगा। जिसके बाद छात्रा ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। 


परपारिक सलाह मशवरा पश्चात पीड़िता के परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस में करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस गंभीर मामले की जानकारी पुलिस को लगते ही तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया गया है। इस संबंध में सरकंडा थाना प्रभारी फैजूल शाह ने बताया कि आरोपी ने जब छात्रा से रेप किया और वीडिया बनाया तब वह नाबालिग था, लिहाजा इस लिहाज से उसे बाल न्यायालय में भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News