संगठन को मजबूत करने की बड़ी कवायद, अब इन्हें भी मिली बड़ी जिम्मेदारी , कांग्रेस स्मगठन ने सौंपा दायित्व,जशपुर और सरगुजा........पढिये पूरी खबर

munaadi news image
August 03, 2022



संगठन को मजबूत करने की बड़ी कवायद, अब इन्हें भी मिली बड़ी जिम्मेदारी , कांग्रेस स्मगठन ने सौंपा दायित्व,जशपुर और सरगुजा........पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने लगभग साढ़े 3 साल बीत चुके हैं, और अब डेढ़ साल के बाद चुनाव भी होना है तो लिहाजा कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत और सशक्त करने संगठन पदाधिकारियों की नियुक्ति किये जा रही है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस के नेता हलीम फिरदोशी को संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

Advertisement

Advertisement


हम आपको बता दें वर्तमान में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार जिस प्रकार किसानों को लेकर संजीदगी लगातार दिखाती रही है, वहीं भूपेश बघेल को कांग्रेस ने किसान पुत्र के रूप में जिस प्रकार प्रचारित किया है, उस लिहाज से छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री के पद पर हलीम फिरदोशी की नियुक्ति की अहमियत को समझा जा सकता है।


हलीम फिरदोशी की अगर बात करें तो शुरू से ही कांग्रेसी विचारधाराओं को लेकर संगठन के लिए काम करते रहे हैं, वहीं खाध मंत्री अमरजीत भगत के कट्टर समर्थक होने के साथ जशपुर जिले के अग्रणी नेताओं में उनकी गिनती होती रही है। 


Advertisement

Advertisement

सबसे बड़ी बात यह है कि हलीम फिरदोशी को कांग्रेस के अग्रणी नेताओं के साथ उनकी अच्छी ट्यूनिंग भी उनकी पहचान को सबसे अलग करती है। फिलहाल उनके राजनीति का केंद्र बिंदु जशपुर जिले के बगीचा शुरू होकर जशपुर के साथ अब प्रदेश सङ्गठन में भी मिली जिम्मेदारी उनको खास करती दिख रही है!


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News