जशपुर मुनादी ।। प्रदेश के वरिष्ठ विधायक, पत्थलगाँव विधानसभा रामपुकार सिंह का बड़ा बयान सामने आया है । उन्होंने कहा है कि जिले का संगठन उनके कंट्रोल में नहीं है । दरअसल रामपुकार सिंह बीते 12 जून को सीएम भुपेश के पत्थलगांव दौरे के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे ।
पत्रकारों ने जिले के संगठन में मतभेद होने का सवाल किया तो रामपुकार सिंह ने कहा कि संगठन में कोई मतभेद नहीं है ।उन्होंने पत्थलगांव विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्षो और जनप्रतिनिधियों के कार्यों की सराहना करते हए कहा कि इनके द्वारा क्षेत्र में काफी बेहतर कार्य किये जा रहे है।पत्रकारों ने जब जिले के संगठन में मतभेद होने का सवाल दोहराया तो उन्होंने साफ लहजे में यह कह दिया कि जिले के संगठन के बारे में वह कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि जिला संगठन उनके कंट्रोल में नहीं है ।
पत्थलगांव से 8 वीं बार प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह का यह बयान सियासी दृश्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि जिले के सबसे सीनियर लीडर और सीनियर जनप्रतिनिधि होने के नाते इन्हें जिला कांग्रेस का गार्जियन माना जाता है ऐसे में इनके द्वारा यह कहना कि जिला संगठन उनके कंट्रोल से बाहर है संगठन पर बड़ा सवाल खड़ा करता हुआ दिख रहा है।
हांलाकि कांगेस पार्टी के छग प्रभारी पीएल पुनिया इसे साधारण बात मानते है।रामपुकार के इस बयान पर जब उनसे प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा-यह सब चलते रहता है।उन्होंने कहा कि संगठन कितना बेहतर कार्य कर रहा है यह इसी बात से प्रमाणित होता है कि न केवल विधानसभा बल्कि पंचायत और नगरी निकाय चुनावो में कांग्रेस को भारी जीत मिली ।संगठन में सब कुछ अच्छा चल रहा है।
आपको बता दें कि पी एल पुनिया आज जशपुर के दौरे पर हैं। जशपुर के सोगड़ा आश्रम में वह काफी देर तक रहे ।आश्रम से बाहर आने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की और बताया कि वह आश्रम दर्शन करने आये थे । पी एल पुनिया के साथ प्रदेश के मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया भी आश्रम पहुंचे थे ।