कार की टक्कर से 10 फिट उछलकर गिरे बाइक सवार, तीनों की मौत..ज​ानिए कहां हुआ हादसा

munaadi news image
May 11, 2025



कार की टक्कर से 10 फिट उछलकर गिरे बाइक सवार, तीनों की मौत..ज​ानिए कहां हुआ हादसा

munaadi news image
munaadi news image

गरियाबंद मुनादी। । छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। पुलिस अलर्ट के बाद भी लोग तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। इसी क्रम में गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। कार ड्राइवर बाइक सवारों को ठोककर तड़पते हालात में छोड़कर भाग गया है। बताया गया कि बाइक और कार की टक्कर दूर तक सुनाई दी। बाइक सवार तीनों 10 फिट उछलकर जा दूर गिरे।


जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव के पास एक बाइक पर बैठकर तीनों कहीं जा रहे थे, इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद सांसे चल रही थी। मौके से लोगों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। इस हादसे में मूंगिया निवासी पंचायत सचिव छबि नायक, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि गणपति नायक, मुखागुड़ा निवासी महेश कश्यप की जान चली गई है।


इस हादसे के बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि एम्बुलेंस से तीनों को देवभोग अस्पताल लाया गया, जहां तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन की पहचान की गई। आरोपी को भी हिरासत में लिया गया और कार को जब्त किया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News