"इस ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करो और इन्हें सस्पेंड" 10 दिन बाद नहीं तो हो जाएगा.....….नागलोग में गर्म हुई राजनीति ,पढिये पूरी रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

munaadi news image
July 05, 2022



"इस ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करो और इन्हें सस्पेंड" 10 दिन बाद नहीं तो हो जाएगा.....….नागलोग में गर्म हुई राजनीति ,पढिये पूरी रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।।जिले के नागलोक कहे जाने वाले फरसाबहार में भाजयुमो ने फिर से आंदोलन का शंखनाद किया है।भाजयुमो नागलोक के नामचीन भाजयुमो नेता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की अगुवाई में सोमवार को एसडीएम फरसाबहार को ज्ञापन सौंपकर स्कूल की बिल्डिंग बना रहे एक ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने और सिंगी बहार स्टेट हाईवे से डायवर्सन नहीं हटाने वाले पीडब्लू डी के अधिकारियों को निलंबित करने की मांग उठाई है। 

Advertisement

Advertisement


एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि सिंगी बहार स्टेट हाईवे से डायवर्सन नहीं हटाये जाने के चलते एक विधवा महिला अपने खुद की जमीन में 3 वर्षो से खेती करने से वंचित है जिसका मुआवजा प्रकरण आज तक तैयार नहीं किया गया न ही डायवर्सन हटाया गया।इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जिम्मेदार है उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाय ।


दूसरा मामला एक स्कूल बिल्डिंग का है जिसका निर्माण 3 वर्षो में भी पूरा नहीं हो सका है जिसके चलते गाँव के गरीब बच्चे स्कूल के नए भवन से वंचित है।3 वर्ष पूर्व सिंगी बहार और चराई डाँड़ में एक साथ स्कूल भवन का निर्माण शुरू हुआ था ।चराई डाँड़ में बिल्डिंग कबका बनकर तैयार हो गया और बच्चे वहां पढ़ाई भी शुरू कर दिए लेकिन सिंगी बहार का स्कूल भवन आज तक तैयार नहीं हो पाया ऐसे में सम्बंधित ठेकेदार को तत्काल ब्लेक लिस्टेड किया जाय।



Advertisement

Advertisement

प्रशासन को इस मसले पर करवाई करने 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है और कहा गया गया है कि 10 दिन के भीतर अगर दोनो मामलों में करवाई नहीं हुई तो भाजयुमो इसके बाद उग्र आंदोलन करेगी ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News