Breaking Jashpur 8 पहाड़ी कोरवा गिरफ्तार,2 महिलाएं भी शामिल, गोद मे बच्चे लेकर थाना पहुँची महिलाएं, ये है गिरफ्तारी की वजह......पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 06, 2022



Breaking Jashpur 8 पहाड़ी कोरवा गिरफ्तार,2 महिलाएं भी शामिल, गोद मे बच्चे लेकर थाना पहुँची महिलाएं, ये है गिरफ्तारी की वजह......पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। खबर जशपुर जिले के बगीचा से आ रही है, जहां सामरबार के 8 पहाड़ी कोरवा हाफ मर्डर के केस में जेल भेजे गए हैं । जिसमे 2 महिलाएं भी है, जिनके गोद में नवजात बच्चे भी हैं। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मामला पूरा जमीन विवाद को लेकर हुआ है, जिसमे प्रार्थी अनिल कुमार पैंकरा द्वारा पुलिस को दिये गए रिपोर्ट में बताया कि मेरे भूमि में मैं अपने ससुर के साथ खेत जुतवाते हुए अरहर बुन रहे थे, तभी आरोपीगण तीर धनुष, लाठी डंडा, सोलर लाइट के रॉड लेकर आये और ड्राइवर समेत ससुर दामाद पर टूट पड़े, जिसमें दो लोग ससुर दामाद को गम्भीर चोटें आई, जिसमे दोनो में से किसी का हाथ टूटा तो किसी का पैर, जहां गम्भीर हालत में उनको बगीचा अस्पताल लाया गया, जहां से अम्बिकापुर रिफर किया गया था। यह पूरी घटना 4.7.2022 का बताया जा रहा है।


Advertisement

Advertisement

मामले में दिलचस्प पहलू यह भी है कि उक्त जमीन विवाद इसलिए हुआ, कि प्रार्थी बता रहे हैं कि उक्त जमीन का पट्टा उन्हें सन 1979 में मिला हुआ है, वहीं बात यह भी कि पुरखों से पहाड़ी कोरवा उस जमीन पर खेती बाड़ी करते आ रहे थे। जिस कारण जब अचानक प्राथियो के द्वारा खेती करने का प्रयास किया तो, आहत पहाड़ी कोरवा प्रार्थियों पर टूट पड़े।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News