Breaking Jashpur भाईयो के बीच मारपीट ,बहन की हो गई मौत , बहन की मौत का मामला बड़ा अजीब है,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
June 12, 2022



Breaking Jashpur भाईयो के बीच मारपीट ,बहन की हो गई मौत , बहन की मौत का मामला बड़ा अजीब है,पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। खबर बग़ीचा थाने के ग्राम पंचायत सरडीह से आ रही है, जहां कल शाम दो चचेरे भाइयों के बीच विवाद और लड़ाई झगड़े के बीच एक बहन बीच बचाव में आई, जिसके बाद उसके भाई अपने बहन को ही पीट दिया, पिटने के बाद बहन अपने घर की ओर चीखते चिल्लाते आई, और एक डेढ़ घंटे के बाद महिला की मौत हो गयी है, जिसको लेकर गांव के ही तुरी समाज के लोग मृतिका के पति के साथ बग़ीचा थाने पहुंचे हुए हैं।

Advertisement

Advertisement


घटना के संबंध में थाने पहुंचे समाज के लोगों ने बताया कि नैहर साय और रुटू जो आपस मे चचेरे भाई हैं, कल तकरीबन रात 9-10 बजे किसी जमीन के मसले को लेकर आपस मे लड़ रहे थे, जिसको लेकर रुट्टू राम की बहन बसंती बाई जिसकी उम्र तकरीबन 45 वर्ष होगी, वह बीच बचाव करने लगी, आवेश में भरे उसके भाई रुट्टू राम ने बीच बचाव कर रही उसकी बहन को दो तीन तमाचे जड़ दिया, जिसके बाद सदमे में चिल्लाते हुए उसकी बहन मेरा सांस रुक रहा है, अच्छा नही लग रहा है कहते चिल्लाते अपने घर को आई, जहाँ बेसुध होने के बाद उसकी मौत हो गयी।

 


Advertisement

Advertisement

फिलहाल पुलिस थाने में पहुंचे लोगों का कथन बयान ले रही है, और तथ्यों की जांच की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा, कि आखिर मामला क्या है!


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News