Breaking Jashpur पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने जनचौपाल में सीएम से कहा-30 लाख की चोरी हुई लेकिन,इस पर सीएम ने किया ये सवाल तो जिला पंचायत सदस्य ने भी दे दिया..फिर ठहाके लगाने लगे सीएम,देखिये पूरा वीडियो

munaadi news image
June 25, 2022



Breaking Jashpur पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने जनचौपाल में सीएम से कहा-30 लाख की चोरी हुई लेकिन,इस पर सीएम ने किया ये सवाल तो जिला पंचायत सदस्य ने भी दे दिया..फिर ठहाके लगाने लगे सीएम,देखिये पूरा वीडियो

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले के पम्पशाला में जनचौपाल लेने पहुँचे मुख्यमंत्री के सामने 30 लाख की चोरी का जिन्न एक बार फिर से जाग उठा । घटना के प्रार्थी डॉ अजय शर्मा ने मूख्यमंत्री को बताया कि बीते वर्ष अगस्त। महीने में उनके तपकरा निवास  से 30 लाख की चोरी का अबतक खुलासा नहीं हो पाया है। 30 लाख की एकमुश्त चोरी की बात सुनकर मूख्यमंत्री चौंके बगैर नहीं रह पाए । उन्होंने कहा कि इतना इतना पैसा घर मे रखने की क्या जरूरत थी ।इस पर डॉ अजय ने कहा कि वह ब्राह्मण है इसलिए पैसा कैसे रखा जाता है उंन्हे नहीं पता ,महाजन होते तो पैसा रखने की जानकारी उंन्हे जरूर होती । डॉ अजय शर्मा की बात सुनकर मूख्यमंत्री  ने ठहाके लगा दिए और चोरी की घटना की जाँच कराने का आश्वासन दिया ।


इससे पहले जब मूख्यमंत्री किसानों के संदर्भ में किसानों से चर्चा कर रहे थे उस दौरान डॉ अजय शर्मा अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सीएम ने उन्हें यह बोलकर चुप करा दिया कि अभी किसानों से बात होगी बाद में आपको मौका दिया  जाएगा ।



यह बताना जरूरी है कि पूर्व डीडीसी डॉ अजय शर्मा के घर से हुई 30 लाख की चोरी के मामले में पुलिस कई एंगल से और कई तरीके  से जाँच कर चुकी है लेकिन जाँच में पुलिस को कुछ नही मिल पाया ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News