Breaking Jashpur डॉक्टरों की पिटाई मामला ,जिले के डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर ,लेकिन सीएमएचओ ने बताया कि अभी तक .......पढिये पूरी खबर

munaadi news image
May 30, 2022



Breaking Jashpur डॉक्टरों की पिटाई मामला ,जिले के डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर ,लेकिन सीएमएचओ ने बताया कि अभी तक .......पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। दुलदुला अस्पताल मामले को लेकर मंगलवार को जिले भर के सरकारी डॉक्टर मंगलवार याने कल सामूहिक अवकाश पर रहेंगे ।खबर है कि जिले के समस्त सीएचसी से सम्बद्ध डॉक्टरों ने अपने अपने खण्ड चिकित्साधिकारी को सामूहिक अवकाश की सूचना दे दी है ।हांलाकि  कलेक्टर रितेश अग्रवाल और जिले के सीएमएचओ रंजीत टोप्पो का कहना है कि उनके पास डॉक्टरों के द्वारा अभी तक किसी तरह का कोई ज्ञापन और सूचना नहीं दिया गया है । 

Advertisement

Advertisement


सीएमएचओ ने बताया कि अभी तक फरसाबहार ,दुलदुला और कांसाबेल के डॉक्टरों द्वारा बीएमओ को दिये गए अवकाश की सूचना की प्रति उन्हें प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया -हमारे पास अभी तक केवल 3 ब्लॉक कांसाबेल,फरसाबहार,और दुलदुला के डॉक्टरों द्वारा बीएमओ को दिए गए सामूहिक अवकाश की सूचना की जानकारी  मिली है ।अन्य ब्लॉक की सूचना उन्हें नहीं मिल पाई है ।



Advertisement

Advertisement

आपको बता दें कि 25 मई को दुलदुला सामुदायिक अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर नीतीश आनंद सोनवानी और महेश्वर माणिक के साथ हुई मारपीट के मामले में अभी तक अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी और आरोपियो के विरुद्ध मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर जिले भर के सरकारी  डॉक्टरों ने मंगलवार को सामूहिक अवकाश लेकर काम नहीं करने का फैसला लिया है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News