Breaking Jashpur मेड से पैर फिसला और जिंदगी का हो गया काम तमाम ,30 साल का युवक मौत से जूझता रहा और आखिर में ....पढिये पूरी खबर

munaadi news image
August 19, 2022



Breaking Jashpur मेड से पैर फिसला और जिंदगी का हो गया काम तमाम ,30 साल का युवक मौत से जूझता रहा और आखिर में ....पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। खबर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से आ रही है।खबर है कि लुड़ेग के सुकबासु पारा के रहने वाले 30 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई ।मृतिक का नाम नितेश ठाकुर पिता बजरंग ठाकुर बताया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक किसी काम से खेत की ओर जा रहा था तभी तालाब के मेड से उसके पैर फिसल गए और वह तालाब में जा गिरा ।


काफी देर तक वह तालाब से खुद को निकालने की कोशिश करता रहा लेकिन तैरने नहीं आने की वजह से वह ज्यादा देर तक संघर्ष नहीं कर पाया ।हांलाकि थोड़ी देर बाद आस पास मवेशी चरा रहे लोग उसे तालाब से बाहर निकालने तालाब के पास पहुंच चुके थे और उसे तालाब से निकाल भी लिया गया लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News