जशपुर मुनादी।। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बटईकेला पहुंचे । मुख्यमंत्री ने बटईकेला ग्राम में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूर्ण विधि विधान और मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की ।उसके बात भेंट मुलाकात का कार्यक्रम शुरू हुआ।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पत्थलगांव के बटईकेला ग्राम पहुंचे. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने देखा कि एक छोटा बच्चा हैलीकाप्टर देखने के लिए हैलीपैड के पास खड़ा है. मुख्यमंत्री ने बच्चे को पास बुलाया और उससे बात कर उसका नाम पूछा . बच्चे ने अपना नाम अजय यादव बताया. अजय ने बताया कि वो स्वामी आत्मानंद स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है. मुख्यमंत्री पहली कक्षा के बच्चे के वाक्पटुता से प्रभावित हुए और उससे कहा कि खूब अच्छे से पढ़ना.
भेंट मुलाकात कार्यक्रम की खाश बातें------
बटईकेला में मुख्यमंत्री का अनोखा स्वागत
खजूर के फलों की माला से हुआ स्वागत
ग्रामीणज़नो ने सरई पत्तों की बनी माला और छिन्द पत्ते से बने परम्परागत गुलदस्ते से भी स्वागत किया
स्थानीय लोगों द्वारा छिन्द पत्तों से बनाई गई आकर्षक हैट
काँसाबेल के महिला समूह द्वारा हथकरघे पर बना अंगवस्त्र भी भेंट किया गया…
प्रेमनगर मोहल्ला निवासी नारायण यादव ने मुख्यमंत्री को राशन कार्ड न बन पाने की समस्या बताई।
नारायण ने बताया कि खाद्य अधिकारी के कहने पर उसने सरपंच के पास निवेदन किया था, उसने 18 राशनकार्ड निरस्त होने की शिकायत भी की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पता करके कार्रवाई होगी, आपका हक़ जरूर मिलेगा। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए।
किसान फणीधर यादव, रघुनाथपुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैने डेढ़ लाख का लोन लिया था। खेती किसानी का पूरा लोन माफ हो गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। उसने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
महिला किसान श्रीमती मुक्ति देवी ने बताया कि उसकी ज़मीन तीन एकड़ की है, 80 हज़ार रुपए का ऋण माफ़ हुआ है।
उसने 60 कट्टा धान बेचा है जिसका पूरा पैसा 43 हजार रुपए मिल गया है। राजीव गांधी कृषि न्याय योजना की किश्त भी मिल गई है।
मुख्यमंत्री ने पूछा कि पैसे से क्या किए यो उन्होंने किसान ने बताया की ट्रेक्टर लेने की योजना है।
जागेश्वर ने बताया कि भूमिहीन कृषक न्याय योजना का लाभ मिल रहा है, अभी 2000 मिला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार से 7000 रुपए मिलेगा।
मिथाइल तिर्की ने बताया कि उसे पौने एक एकड़ का वन अधिकार पट्टा मिला है।
प्रमिला भगत ने बताया कि उनका समूह वनोपज ख़रीदी करते हैं। उन्होंने इमली 13 क्विंटल और अमचूर 55 किलो ख़रीद है।
शकुंतला पैकरा, अम्बिका स्व-सहायता समूह ने बताया कि उन्हें गोधन न्याय योजना का लाभ मिल रहा है।
गोबर खाद बनाकर हमारे समूह ने 3 लाख 83 हज़ार रुपए में बेच दिया है। बचत खाते में दो लाख हैं, बाँकी बाँट लिए हैं।
हम मुर्गी, बकरी, बटेर पालन भी करते हैं। सुर पालन भी कर रहे हैं।
अंजुला बेक, टेढ़वाँ पंचायत ने बताया कि गाँव में गौठान बना है। गोबर ख़रीदी हो रही है, हम मुर्गीपालन भी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले जब हमारी सरकार बनी तो किसानों का ऋण माफी किया।
स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल शासन की योजनाओं में से एक अच्छी योजना है। गरीब से गरीब बच्चों को भी वे सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जो शहरी बच्चों को मिलती है।
अच्छे नागरिक बनने के लिए अच्छे स्कूलों का होना भी जरूरी है
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सार्वभौम पीडीएस लागू किया। 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ किया, इस योजना में साढ़े तीन साल में 2000 करोड़ रूपए की सहायता दी है।
स्वामी आत्मानंद, कांसाबेल में पढ़ रही आठवीं की छात्र फैज आलम ने बताया कि फैसिलिटी से बहुत फायदा हुआ है। अच्छे टीचर हैं। बढ़िया लैब है।
वहीं पूजा यादव 10वीं की छात्र ने बताया कि पढ़ाई बहुत अच्छी है।
साक्षी सिंह कुशवाहा ने बताया की उसने अभी 97.8% अंक लाई है। अच्छे स्कूल खुलने से पढ़ाई अच्छी हुई है, साक्षी बड़े होकर IAS बनना चाहती है।
बटईकेला में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं
प्रेमनगर में घुघरी नदी पर एनीकट निर्माण
महादेव मुड़ा में एनीकट निर्माण
डोकड़ा ग्राम में 32 केवी उपकेंद्र
डोकड़ा ग्राम में स्टाफ आवास
खुटेला ग्राम में नवीन स्कूूल भवन
कांसाबेल ब्लाक में इंडोर स्टेडियम
बटईकेला में 25 लाख रूपए का सामुदायिक भवन
महादेव डांड में पुलिस चौकी की घोषणा