Breaking Munaadi धारदार हथियार से महिला की हत्या ,बीच बचाव करने आए एक सख्श भी हुआ जख्मी ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
May 11, 2023



Breaking Munaadi धारदार हथियार से महिला की हत्या ,बीच बचाव करने आए एक सख्श भी हुआ जख्मी ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए एक शंकालू पति ने धारदार हथियार से वार करके अपनी पत्नी की जान ले ली। इस दौरान बीच बचाव करने आए दामाद पर भी उसने वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के तखतपुर जूनापारा चैकी क्षेत्र के मूर्तिपारा, शांतिपुरकी निवासी चंदु मेश्राम 48 का संदेह था कि उसकी पत्नी का उसके ही दामाद के साथ अवैध संबंध है। इस वजह से कई बार दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद भी हो चुका था। बुधवार की रात भी शराब के नशे में चूर चंदु का अपनी पत्नी अमरीका बाई 40 साल के साथ विवाद हुआ और देखते देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि चंदु ने धारदार हथियार से अमरीका पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। 


Advertisement

Advertisement

इस दौरान बीच बचाव करने आए दामाद संजू भारद्वाज पर भी उसने घातक वा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद फरार हो गया था जिसे पुलिस टीम ने ढंूढकर थाने लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News