Breaking Munaadi:प्रदेश में 2 दिनो से जारी है ठंड का कहर,एक युवक की मौत , पढ़िए पूरी खबर ,जानिए कहां....

munaadi news image
December 09, 2022



Breaking Munaadi:प्रदेश में 2 दिनो से जारी है ठंड का कहर,एक युवक की मौत , पढ़िए पूरी खबर ,जानिए कहां....

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी ।।  पिछले 2 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से संभाग ठिठुर रहा है  इसी दौरान रतनपुर में ठंड लगने से एक युवक की मौत हो गई। जांजगीर-चांपा जिले के किकिरदा निवासी 40 वर्षीय अनिल सिंह ठाकुर रतनपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां रहता था, लेकिन घुमंतू प्रवृत्ति का अनिल ठाकुर घर में रहने की वजह बजाए अक्सर यहां-वहां भटकता रहता था। 

Advertisement

Advertisement


पिछले 2 दिनों से उसे रतनपुर सिद्धिविनायक मंदिर के आसपास देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को भी वह कड़ाके की ठंड के बावजूद सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर ही सो गया था। सुबह लोगों ने उसकी लाश देखी। माना जा रहा है कि ठंड में अकड़ कर उसकी जान चली गई ।पता चला है कि अनिल सिंह ठाकुर बीमार भी था।


Advertisement

Advertisement

दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड अपना असर दिखाने लगी है, तो वहीं ठंड से बचाव को लेकर अभी तक किसी तरह की तैयारी नहीं देखी जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है ।वही रैन बसेरा की व्यवस्था भी सही नहीं है। ऐसे में खुले में सोने वालों के लिए विशेष इंतजाम करने की आवश्यकता है ताकि ठंड की वजह से किसी की जान ना जाए।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News