बिलासपुर मुनादी।। इस वक्त की बड़ी खबर बिलासपुर से मिल रही हैं जहां आजीवन कारावास का एक सजायाप्ता कैदी चलती टेªन से कूदकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी पतासाजी में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जेल से दुर्ग ले जाते समय आज एक आजीवन कारावास का सजायाप्ता कैदी रायपुर के सिलयारी के पास चलती टेªन से कूदकर फरार हो गया है। सजायाप्ता कैदी बली करण साहू हत्या, डकैती के आरोप में सजा काट रहा था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई है।