Munaadi Big Breaking यात्री बस के पहिये के नीचे आ गए बाईक सवार ,एक की मौके पर ही मौत, महिला और बच्ची .....मची अफरा तफरी .....ड्राइवर की जमकर हुई पिटाई

munaadi news image
July 31, 2022



Munaadi Big Breaking यात्री बस के पहिये के नीचे आ गए बाईक सवार ,एक की मौके पर ही मौत, महिला और बच्ची .....मची अफरा तफरी .....ड्राइवर की जमकर हुई पिटाई

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। एक तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद से गुस्साये लोगों ने बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। उक्त मामला कोटा थाना क्षेत्र के गनियारी का है।

  

मिली जानकारी के अनुसार कपसियाखुर्द निवासी आदित्य बंजारे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 एआर 9628 पर अपनी माँ द्रौपदी और बच्ची रिया के साथ कोटा की ओर से आ रहे थे, तभी गनियारी के पास पीछे से आ रही कैपीटल बस सर्विस क्रमांक सीजी 10 जी 1347 के चालक ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दिया, बाइक चालक आदित्य बस के पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई, वही इस दुर्घटना में युवक की माँ और बच्ची घायल हो गए।


पास ही क्रिकेट खेल रहे युवकों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी, तब तक मौजूद लोगों ने बस चालक की धुनाई भी कर दी, पुलिस के मौके पर पहुँचते ही घायलो को हॉस्पिटल भेजा गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही बस चालक को पकड़ लिया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News