Breaking jashpur :इस बहाने दुकान आया और रुपये लूटकर लगा भागने ,दुकानदार दम्पत्ति ने दिखाया साहस , भागने लगा आरोपी ,पीछे पीछे गाँव वाले ,काफी देर तक हूई भागा भागी फिर.........

munaadi news image
June 26, 2022



Breaking jashpur :इस बहाने दुकान आया और रुपये लूटकर लगा भागने ,दुकानदार दम्पत्ति ने दिखाया साहस , भागने लगा आरोपी ,पीछे पीछे गाँव वाले ,काफी देर तक हूई भागा भागी फिर.........

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर तुमला थाना इलाके से आ रही है।यहाँ के बाबू साज बहार गाँव मे किराना दुकानदार से नकदी रुपये लूटकर भागने वाले एक आदमी को ग्रामीणों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।


जानकारी के मूताबिक बाबू साज बहार निवासी एंटोनी एक्का किराना दुकान चलाता है। रविवार दोपहर को  आरोपी सफारी ड्रेस पहनें एंटोनी की दुकान में आया और कुछ लोगो को पैसे बांटने हैं यह बोलकर चिल्हर रुपये मांगने लगा।आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बता रहा था। दुकानदार के पास 5-6 हजार के चिल्हर रुपये थे वह घर से निकाला और जैसे ही वह उसे रुपये देने दुकान के पास आया उसने रुपये झपट लिए । दुकानदार ने जब कहा ये क्या कर रहे हो साहब तो उसने दुकानदार को गोली मारने की धमकी देकर बाईंक स्टार्ट कर लिया और भागने लगा लेकिन तबतक दुकानदार की पत्नि भी आ गयी और दोनो ने उसके बाईंक को पकड़ लिया और जोर जोर से शोर मचाने लगे ।


शोर सुनकर जब कुछ लोग आने लगे तो आरोपी की जान आफत में पड़ गई और वह बाईंक छोड़कर पैदल भागने लगा ।ग्रामीणों ने उसका पीछा भी किया काफी देर तक भाग दौड़ होती रही बाद में ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और तुमला थाना फोन करके पुलिस को बुलवा लिया।पुलिस मौके पर पहुँच गयो है और लोगो से पूछताछ कर रही है।



ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी रनपुर क्षेत्र का रहने वाला है । ग्रामीण उसका नाम परमा यादव बता रहे है। बहरहाल पूलिस मौके पर पहुंची हुई है ।आरोपी बेहोश बताया जा रहा है ।पूलिस ग्रामीणो से पूछ ताछ कर रही है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News