Breaking jashpur महिला डॉक्टर की शिकायत पर शुरू हुई कार्रवाई , एनएचएम अधिकारी और शिकायतकर्ता दोनो को ...….audio क्लिपिंग वायरल होने के बाद........

munaadi news image
July 14, 2022



Breaking jashpur महिला डॉक्टर की शिकायत पर शुरू हुई कार्रवाई , एनएचएम अधिकारी और शिकायतकर्ता दोनो को ...….audio क्लिपिंग वायरल होने के बाद........

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले की महिला डॉक्टर के द्वारा एनएचएम अधिकारी के विरुध्द लगाए गए गम्भीर आरोपो की जाँच शुरू हो गई ।जिले के 4 बड़े अधिकारी ,अधिवक्ता और महिला सदस्यों की जांच कमेटी ने गुरुवार को एनएचएम अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा और आरोप लगाने वाली महिला डॉक्टर को बयान के लिए सीएमएचओ कार्यालय में बुलाया है। जांच समिति के सामने दोनो पक्षो के बयान लिए जाएंगे फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement


सीएमएचओ रंजीत टोप्पो ने बताया कि जिले के जॉइंट कलेक्टर,सिविल सर्जन ,एक अधिवक्ता और 3 महिला सदस्यों की एक टीम कल याने बुधवार को ही बना दी गयी थी ।

https://munaadi.com/news-details/Big-breaking-jashpur-Dirty-talk-with-NHM-officer-and-female-doctor,-audio-went-viral,-female-doctor-made-serious-allegations


आपको बता दें कि महिला डॉक्टर द्वारा डॉ पुष्पेंद्र सोनी के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है।शिकायत में उसने डॉ सोनी के द्वारा फोन पर अनर्गल बात करने जैसे कई गम्भीर आरोप लगाए है ।महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद पूरे महकमे में हड़कम्प मच गया। इस मामले में तब और ज्यादा खलबली मच गयी जब महिला डॉक्टर और डॉ सोनी के बीच फोन पर हुई बात चीत का औडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल औडियो में डॉ सोनी महिला को ट्रांसफर की बात करके उसे बार बार जशपुर बुलाते हुए सुने जा रहे हैं ।


Advertisement

Advertisement

हांलाकि इस मामले में डॉ सोनी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्हें फँसाने का षड्यंत्र रचा गया है।पीडित महिला डॉक्टर से उसके पारिवारिक सम्बंध हैं ।उन्होंने किसी डॉ हेमंत का नाम लिया और बताया कि उक्त ऑडियो डॉ हेमंत के द्वारा वायरल किया गया है । डॉ सोनी का कहना है कि पूरे ऑडियो में कहीं कोई ऐसी बात नहीं है जिसको लेकर मुद्दा बनाया जा रहा है । महिला किसी के बहकावे में आकर इस तरह की शिकायत की है ।महिला डॉक्टर के घर के लोग भी उसे अच्छी तरह से जानते हैं ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News