Breaking jashpur पंचायतों का सारा काम ठप्प , पंचायत सचिवो ने फिर से किया काम बंद, इस मांग पर अड़े हैं ,अधिकारी बोले-काम तो सच मे...…

munaadi news image
August 01, 2022



Breaking jashpur पंचायतों का सारा काम ठप्प , पंचायत सचिवो ने फिर से किया काम बंद, इस मांग पर अड़े हैं ,अधिकारी बोले-काम तो सच मे...…

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जशपुर जिले के सबसे बड़े ब्लॉक  बगीचा के 93 पंचायतों के सचिव लगातार 11वें दिन भी अपना काम बंद कलम बंद और धरना जारी रखे हुए है, जिससे पंचायतों के सारे कामकाज ठप्प पड़ गए हैं! वहीं बगीचा ब्लॉक के अंदर पंचायतों में निवासरत 1 लाख 65 हजार रहवासी सीधे रूप से प्रभावित हो रहे हैं। न तो पंचायतों में योजनाए चल रही है, न तो लोगों का कोई काम हो रहा है।

Advertisement

Advertisement


हम आपको बता दें कि बगीचा ब्लॉक के सचिवों की यह हड़ताल खाध निरीक्षक को बगीचा से अन्यत्र हटाने को लेकर है। सचिवों का आरोप है कि खाध निरीक्षक व्यमनस्यता पूर्वक कार्यवाही कर सचिवों को प्रताड़ित कर रही है।


पिछले 11 दिनों से योजनाएं ठप्प है, सचिव काम बंद कलम बन्द कर धरने पर बैठे हुए हैं, मगर अब तक प्रशासन कुछ भी ऐसा करती नही दिख रही कि हड़ताल खत्म हो। मगर इससे सीधा 1 लाख 65 हजार ब्लॉक में निवासरत लोग प्रभावित हो चुके हैं, वहीं अपने कार्यो के लिए भटकते हुए भी अब लोग दिखाई दे रहे हैं।


वहीं अगर अब यह कहा जाए कि त्रिस्तरीय पंचायत की अहम कड़ी "सचिव" के हड़ताल पर जाने से ढांचा कम से कम बगीचा में तो ढह सा गया दिखता है। अब देखना होगा कि प्रशासन आगे क्या कदम उठाती है, क्या करती है, क्योंकि इस रस्साकशी में कही न कही ग्रामीण तो त्रस्त हैं, और प्रशासनिक अमला मौन! न निरीक्षक हटायी जा रही, और न ही हड़ताल खत्म हो रहा है।



Advertisement

Advertisement

इस मामले में जनपद पंचायत बगीचा के सीईओ विनोद सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव फ़ूड इंस्पेक्टर को हटाने की मांग कर रहे है।पंचायतों में कोई काम नहीं हो रहा है। उच्चाधिकारियों को सब कुछ अवगत करा दिया गया है।उच्चाधिकारी ही निर्णय लेंगे ।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News