जशपुर मुनादी।।बीते शुक्रवार फरबहार तहसील मुख्यालय में भाजयुमो द्वारा किये गए एसडीएम कार्यालय के घेराव के दौरान भाजपा नेताओं के द्वारा कुनकुरी विधायक यू डी मिंज के खिलाफ किये गए पर्सनल अटैक के बाद कांग्रेस भी भाजपा के उपर अटैक करने के मूड में आ गयी है। भाजपा नेताओं द्वारा विधायक यू डी मिंज के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के जवाब में कांग्रेस की ओर से भी भाजपा को जवाब दिया गया है।
कांग्रेस की ओर से क्या जवाब दिया गया है यह बताने से पहले आपको बता दें कि शुक्रवार को भाजयुमो की अगुवाई में फरसाबहार एसडडीएम कार्यालय का घेराव किया गया था ।घेराव हांलाकि राज्य सरकार की रोजगार नीति के खिलाफ था लेकिन भाजयुमो नेता सरकार पर न बरसकर सीधे विधायक यू डी पर बरसाना शुरू कर दिये।भाजपा नेताओं ने कहा कि यूडी मिंज भ्र्ष्टाचार के सबसे बड़ा सरगना है।विकास को रोकने वाले विधायक है।क्षेत्र में हो रहे भारी भ्र्ष्टाचार के कमीशन के रुपयों से विधायक द्वारा बिलासपुर में करोड़ो की लागत से नर्सिंग होम बनाया जा रहा है और फार्म हाऊस भी ।
भाजपा नेताओं के इस विवादास्पद बयान के बाद कांग्रेस ने भी भाजपा को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।
फरसाबहार यूथ कांग्रेस द्वारा दी गयी प्रतिक्रिया में यूथ के नेताओ ने कहा कि "भाजपा नेता बिलबिला गए है और ज़ब मुद्दों पर बात नहीं कर पाने की स्थिति में है तो धरना भीड़ इक्क्ठा करके अपनी नेतागिरी चमकाने में लगे है उनको दूसरों पर ऊँगली उठाने से पहले अपने नेताओं से पूछना चाहिए कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया है?
आगे लिखा है-" मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक यू डी मिंज जनता के लिए काम करने वाले है, गाँव गरीब किसान के विकास का एक सोंच लेकर काम कर रहे है किसानों का कर्ज माफ़ी किया गया है, किसानों के मजबूती के लिए अनेक योजना ला रहे है, किसानों का धान खरीद रहे है, वनवासियों के लघु उपज समर्थन मूल्य में खरीद रहे है, तेन्दु पत्ता का बोनस बढ़ा दिए.।गाय पर राजनीति करने वाले आज जा कर देखें गोबर से कैसे लोग समृद्धि की ओर बढ़ रहे है अब तो गौ मूत्र भी सरकार ने खरीदना आरम्भ कर दिया है ऐसी अनेक योजना लागू करके ग्रामीण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए काम सरकार कर रही है
रही बात कुनकुरी विधानसभा की तो आजादी के बाद पहला विधायक चुन कर आया है जो काम कर रहा है विकास कर रहा है क्षेत्र का नाम हो रहा है, शिक्षा स्वास्थ्य, क़ृषि की दिशा में एक बेहतर सोंच के साथ पूरे क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है। ,आज विधायक यू डी मिंज काम के दम पर जनता की आवाज बन चुके है जिसे भाजपा के ये नेता पचा नहीं पा रहे है और व्यक्तिगत आरोप लगा रहे है थोड़ा ऊँगली अपनी ओर करें अपने परिवार की ओर करें सब दिख जायेगा। हो सकता है ज्ञान भी मिल जायेगा साथ में थोड़ा समीक्षा भी करें आपके नेताओं ने जशपुर के विकास के लिए क्या किया, सबकी आँखों से पर्दा हट जायेगा. जनता को गुमराह करना इन नेताओं को बंद कर देना चाहिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक यू. डी. मिंज के विकास कार्यों को देखा जाए फरसाबहार ब्लॉक में तो कुछ इस प्रकार से है-
मुख्य सड़क-
बंदरचूआ से फरसाबहार,कुनकुरी से लवाकेरा,लवाकेरा से लैलूंगा,लुडेग से तपकरा
ग्रामीण सड़क-
अमकानी से बेलबंधा, मेंडरबहार से भगोरा, कंदईबहार से मेंडरबहार, अमकनी से बेलबंधा, तुबा से मेन रोड़ तक, कंदईबाहर से धौरासांड, अंकीरा से गोलीडीह, तुमला से गोलीडीह मेन रोड़,
मुख्यमंत्री सुगम सड़क -
तुमला, बारो, खुटगांव, बेलबांधा,फरसाबहार,कोल्हेंझरिया, सामूदायिक स्वास्थ केंद्र भवन फरसाबहार २.५० करोड़,ऑक्सीजन प्लांट फरसाबहार,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल फरसाबहार, कई स्कूलों में अहाता निर्माण,मैदान समतलीकरण ,लिंक कोर्ट तपकरा और कोल्हेंनझरिया, कई पंचायतों में सामुदायिक भवन और रंग मंच,सामाजिक सामुदायिक भवन, उप धान उपार्जन केन्द्र फरसाबहार गंझियाडीह और धान उपार्जन केन्द्र का दर्जा कोनपारा को दिया।