Breaking jashpur और इस तरह मौत के मुँह में समा गया क्रेशर खदान का युवा मजदूर , खदान से निकला था और ...पढिये पूरी स्टोरी जानिए मजदूर की मौत से जुड़ी पूरी ख़बर,क्या कहती है पुलिस और.....….

munaadi news image
June 18, 2022



Breaking jashpur और इस तरह मौत के मुँह में समा गया क्रेशर खदान का युवा मजदूर , खदान से निकला था और ...पढिये पूरी स्टोरी जानिए मजदूर की मौत से जुड़ी पूरी ख़बर,क्या कहती है पुलिस और.....….

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। खबर कुनकुरी से आ रही है ।यहाँ शुक्रवार को क्रेशर खदान में काम करने वाले एक। कर्मचारी को एक अज्ञात वाहन ने इतनी बेरहमी से कुचल दिया कि उसकी मौत हो गई मृतक का नाम पिंटू उम्र तकरीबन 25 वर्ष बताया जा रहा है ।मृतक रायकेरा का रहने वाला है ।

Advertisement

Advertisement


जानकारी के मुताबिक मृतक पिंटू प्रजापति पिता भोला भंडारी पंडरी पानी क्रेशर खदान में काम करता था। शुक्रवार को सुबह खदान के ही एक कर्मचारी ने देखा कि पंडरीपानी में ही सड़क के किनारे मृतक लहूलुहान पड़ा हुआ है । खदान कर्मचारी ने अन्य कर्मचारिययो को फोन करके मौके पर बुलाया और उसे कुनकुरी के एक निजी अस्पताल ले आया गया लेकिन उसकी हालत अच्छी नहीं थी इसलिए उसे यहाँ से अम्बिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया ।पर रास्ते मे ही मृतक ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गयी । 


इस घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही है लेकिन पुलिस थाना कुनकुरी का कहना है कि मृतक के परिजनों द्वारा यही बताया गया है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मृतक घायल होकर क्रेशर खदान से दूर सड़क किनारे पड़ा हुआ था और अम्बिकापुर ले जाते वक्त रास्ते मे उसकी मौत हो गई। मृतक का आज पोस्टमार्टम करा दिया गया है ।थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है । अभी तक अज्ञात वाहन के बारे में पता नहीं चल पाया है ।


Advertisement

Advertisement

क्रेशर खदान संचालक अमित अग्रवाल ने बताया कि मृतक खदान में बतौर चौकीदार काम कर रहा था ।सुबह सुबह वह खदान से कहीं चला गया था और बाद में खबर आई कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी है ।घटना। खदान से बाहर हुई है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News