जशपुर मुनादी।। खबर झारखण्ड की सीमा से लगे जिले के शंख नदी से आ रही है।यहाँ अभी थोड़ी देर पहले बाईक और महिंद्रा थार के बीच सीधी भिड़ंत हो गयी है ।
इस दुर्घटना में बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी ।अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है । घटना के बाद मौके पर आने जाने वालों की भीड़ लग गयी है ।राहगीरों की सूचना पाकर पुलिस थाना लोदाम की टीम मौके पर पहुँच गयी है । और लोगो से पूछताछ कर रही है ।