Breaking jashpur आजादी के जश्न के दिन एक कलियुगी बेटे ने की ऐसी करतूत कि पिता दुनिया से ही ......पढिये पूरी खबर जानिए आखिर हुआ क्या

munaadi news image
August 16, 2022



Breaking jashpur आजादी के जश्न के दिन एक कलियुगी बेटे ने की ऐसी करतूत कि पिता दुनिया से ही ......पढिये पूरी खबर जानिए आखिर हुआ क्या

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। एक तरफ हर जगह लोग 15 अगस्त को आजादी का जश्न मना रहे थे तो दूसरी ओर एक कलियुगी बेटे ने अपने ही पिता को मामूली सी बात पर पूरी दुनिया से आजाद कर दिया । 

Advertisement

Advertisement


जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त की शाम को पिता 60 वर्षीय इलारियूस और बेटा 34 वर्षीय इरमान खेत से रोपा जगाकर घर लौटे थे ।घर पहुंचते ही दोनो के बीच घरेलू  मामले को लेकर बहसा बहसी शुरू हो गयी और बहसा बहसी बढ़ते बढ़ते बात यहां तक पहुंच गई कि बेटे ने पिता को मारने के लिए डंडा उठा लिया और पिता को पीटना शुरू कर दिया। बेटे ने लाठी डंडे से पिता को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलने पर सन्ना पुलिस घटनास्थल तोरा गाँव पहुँच गयी और आरोपी बेटे को तत्काल हिरासत में ले लिया ।


सन्ना थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे को धारा 302 के तहत गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।पुलिस ने बताया कि घटना थाना इलाके के तोरा गाव की है ।


बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा शराब के नशे में था ।


Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News