Breaking jashpur पंचायत सचिव की रात में अचानक बिगड़ी तबियत,अस्पताल में मौत,जनपद सीईओ मौके पर ...दिखाई संवेदना ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 01, 2022



Breaking jashpur पंचायत सचिव की रात में अचानक बिगड़ी तबियत,अस्पताल में मौत,जनपद सीईओ मौके पर ...दिखाई संवेदना ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। खबर जिले के बगीचा से आ रही है।बीती रात को बगीचा जनपद पंचायत अंतर्गत श्रद्धा पाठ के पंचायत सचिव की आकस्मिक मौत हो गयी ।बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव ब्लासियूस की तबियत रात में अचानक खराब हो गयी।अचानक उसे उल्टी होने लगी ।उसे रात को ही आनन फानन में अस्पताल बगीचा लाया गया लेकिन आखिरकार उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।किस वजह से उसकी तबियत बिगड़ी अभी तक इसकी चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हो सकी है।


घटना की जानकारी जब जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों को हुई तो पंचायत सचिवों जे साथ वे भी मृतक पंचायत सचिव के परिजनों को ढांढस पहुंचाने उनके घर पहुँचे। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह  भी अपने कर्मी के अंतिम संस्कार में पहुँचे जहां उन्होंने शासन से मिलने वाली 25 हजार का चेक मृतक सचिव की पत्नी को तो दिया ही, वहीं अपनी तरफ से भी परिवार की माली स्थिति को देखते 10 हजार रुपये की मदद कर दी।


दरअसल मामले का मर्मात्मक पहलू यही था कि आज की तिथि में पंचायत सचिवो के ऊपर कई तरह के आरोप लगते रहते है, कई सचिवों की पृष्ठभूमि भी बड़ी होती है, तो कुछ हर क्षण शौकत मुकर्रर कर लेते हैं, पर शायद मृतक सचिव की काम और दायित्व के प्रति ईमानदारी ही थी जो उस परिवार की माली हालत बयान कर रही थी, कि कब्रिस्तान में भी परिवार मदद की दरकार महसूस कर रहा था।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News