जशपुर मुनादी।। खबर जिले के तपकरा से आ रही है।यहाँ सड़क हादसे में एक 45 वर्धीय व्यक्ति की मौत हो गयी है।


जानकारी के मुताबिक तपकरा थाना से कुछ दूर घुमरा मोड़ जंगल कोना के पास सुबह 11 बजे 2 मोटरसाइकिलों में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी ।इस दुर्घटना में किशोर लकड़ा निवासी सेमरताल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य 3 लोग गम्भीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक मृतक बाईक चालक के साथ एक युवक और था जबकि सामने से आ रही बाइक में 2 लोग सवार थे।टक्कर आमने सामने हुई है।


दुर्घटना की खबर पाकर तपकरा पुलिस मौके पर पहुँच गयी ।घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल तपकरा ले जाया गया है।