Breaking jashpur स्वास्थ्य विभाग का हैरान कर देने वाला कारनामा ! मोबाईल में लगा दिया corona का बूस्टर डोज, जब जांच हुई तो हुआ और बड़ा खुलाशा ,पढिये हैरान कर देने वाली स्टोरी

munaadi news image
August 19, 2022



Breaking jashpur स्वास्थ्य विभाग का हैरान कर देने वाला कारनामा ! मोबाईल में लगा दिया corona का बूस्टर डोज, जब जांच हुई तो हुआ और बड़ा खुलाशा ,पढिये हैरान कर देने वाली स्टोरी

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले के जशपुर में स्वास्थ्य विभाग में अनोखा कारनामा कर दिखाया है। यहाँ के स्वास्थ विभाग ने दर्जनों लोगो को मोबाईल में ही कोरोना का बूस्टर डोज लगा दिया ।गाँव के लोग जब शिकायत करने अस्पताल पहुँचे तो वहाँ मौजूद स्टाफ नर्स ने उंन्हे बताया कि टारगेट पूरा करने का दबाव था इसलिए उन्होंने वैक्सीनेशन नही लेने वालों भी रजिस्ट्रेशन कर दिया।


मामला जिले के कुनकुरी ब्लोक के कोटिया गाँव का है। यहाँ के रहने वाले बसन्त यादव के मोबाईल में गुरुवार को मैसेज आया कि उनके बूस्टर डोज वैक्सीनेशन सक्सेसफुल हो गया है ।मोबाईल में ऐसा मैसेज देख बसन्त हैरान रह गया और उसने अपने पिता बिहारी यादव को मैसेज की जानकारी दी ।बिहारी यादव मोबाईल का मैसेज लेकर उपस्वास्थ्य केंद्र कोटिया के नर्स विनय प्रभा एक्का से पूछा कि आखिर बगैर वैक्सीन लिए मोबाईल में वैक्सीन सक्सेसफुल का मैसेज कैसे आया ?


इस सवाल के जवाब में नर्स ने बिहारी को बताया कि ऐसा टारगेट पूरा करने के चक्कर में ऐसा हो गया।बाद में पता चला कि गाँव करीब 40लोग ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया लेकिन उनके मोबाईल में वैक्सीनेशन कम्प्लीट का मैसेज आ गया ।थोड़ी देर बाद यह बात पूरे गाँव मे फैल गयी और शुक्रवार को मामले की जाँच  करने एससडीएम कुनकुरी,जनपद सीईओ कुनकुरी के साथ साथ जाँच करने जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव भी पहुंच गए।


जाँच में एसडडीएम के द्वारा गाँव के लोगों से बयान लिए गए बयान में ग्रामीणों ने बताया कि बगैर बूस्टर डोज लिए उनके मोबाईल में मैसेज आने लगे वही उपस्वास्थ्य केंद्र के नर्स विनय प्रभा एक्का ने भी बयान ने बताया कि 30-40लोग ऐसे हैं जिनके साथ ऐसा हुआ है ।


एसडीएम रवि राही ने बताया -"जाँच करने मैं स्वयं आया था ,ग्रामीणों के बयान लिए गए हैं ।बयान के मुताबिक  शिकायत सही पाया गया है ।सम्बंधित स्वास्थ कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा और उनसे जवाब मांगा जाएगा।


जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा-"टारगेट एचीव करने के लिए आम लोगो की जान से खिलवाड़ करने वाले स्वास्थ कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय । corona जैसी महामारी से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में वैक्सीन बनाया गया और इसी बैक्सीन के चलते लोग कोरोना के प्रकोप से बच पा रहे है लेकिन यहाँ के स्वास्थ विभाग ने बैक्सीन को मजाक बनाकर रख दिया ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News