जशपुर मुनादी ।। 26 वर्षीय युवक ने जेसीबी के अंदर ही फाँसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया। युवक जेसीबी का ड्राइवर था। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मूताबिक मृतक काफी लंबे समय से आस्ता के ही हदीश अंसारी का जेसीबी चलाता था ।कुछ दिन पहले वह अपने गाँव झारखण्ड गुमला जिले के करनी चला गया था।बुधवार को वह वापस आस्ता लौटा और दिन भर जेसीबी चलाया रात में अपने एक साथी के साथ किराए के घर मे खाना खाया और सो गया।सुबह सुबह जब उज़के साथी की नींद खुली तो देखा कि जेसीबी ड्राइवर ब्लासियूस किंडो जेसीबी के भीतर ही फांसी के फंदे पर झूल रहा है। आस्ता पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुँच गयी है। पूलिस ने आत्महत्या के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के मूताबिक मृतक कुछ दिनों से काफी परेशान था ।वह गुमला जिले का रहने वाला था ।