जशपुर मुनादी ।। विधवा महिला के दो नवजात बच्चों का सौदा कर कथित रूप से बेच दिए जाने के मामले में पूलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुनादी डॉट कॉम में इस खबर के प्रकाशन के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले की पूरी गुत्थी को करीब करीब करीब सुलझा लिया है। पीड़िता के दोनो नवजात बच्चों को पूलिस ने ढूढ़ निकाला और दोनो बच्चों को पीडिता को सुपुर्द कर दिया ।लेकिन जब पुलिस ने इस मामले में सम्बंधित लोगों से पूछताछ शुरु की तो मामला कुछ और निकला ।
आपको बता दें कि मुनादी डॉट कॉम में खबर प्रकाशित होने के बाद पीड़ित महिला को पत्थलगांव थाना बुलाया गया।वहाँ उसका बयान लेने के बाद महिला को पत्थलगांव पूलिस के साथ अंबिकापुर के उस असप्ताल को रवाना किया गया जहां महिला ने दोनो नवजात बच्चों को जन्म दिया था। वहाँ पहुंचकर अंबिकापुर पुलिस की मदद ली गयी और जब अंबिकापुर पूलिस एक्शन में आई तो मामले की गुत्थी थोड़ी ही देर बाद सुलझनी शुरू हो गयी और अगले दिन दोनो नवजात बच्चों को पूलिस ने बरामद कर लिया ।
अंबिकापुर सीएसपी ने बताया कि एक बच्चे को अंबिकापुर के गंगापुर और दूसरे बच्चे को कोरबा से बरामद किया गया है लेकिन बच्चों को धोखे से बेचने या सौदा करने वाली कोई बात सामने नहीं आयी है।सीएसपी ने बताया कि बच्चों को अपने पास रखने वाली दोनो महिलाओं ने पीड़िता से सम्पर्क किया था और पीड़िता की सहमति और अनुमति के बाद ही दोनो महिलाएं बच्चों को अपने अपने घर ले गयी थी।
https://munaadi.com/news-details/Big-Breaking-Munaadi:-Be-careful-Jashpur!-Here-came-the-matter-that-shocked-humanity,-the-deal-done-for-the-newborn-twins-of-the-widow-and--the-deal-done-in-this-hospital-!!-Victim-is-looking-for-children-
पीड़िता ने बच्चों के लालन पालन में सक्षम नहीं होने की बात कहकर स्वेच्छा से दोनो बच्चों को उन्हें दे दिया था ।इस बात को पीड़िता ने भी पूलिस के बयान में स्वीकार किया है।एसडीएम के समक्ष भी महिला का बयान कराया गया है और एसडीएम को दिए गए बयान में भी महिला ने स्वीकार किया है कि उसने स्वेच्छा से बच्चों को दोनो महिलाओं को सुपुर्द किया था।लेकिन अब वह बच्चों को अपने साथ रखना चाहती है इसलिए पुलिस ने दोनो बच्चों को महिला बाई को सौंप दिया गया ।
इस मामले में अभी तक किसी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नही की गई है। इस मामले ने तो कैलाश पैंकरा के विरुद्ध कोई कार्रवाई हो पाई है न ही अभी तक यह पता चल पाया है कि महिला की सहमति और अनुमति के अलावे दोनो नवजात बच्चों को गोद लेने सम्बन्धी नियमो के पालन किये गए थे या नहीं ?