जशपुर मुनादी।। खबर जिले के पत्थलगांव से आ रही है। पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के बालाझार के चिमटापानी गांव के बंशीपुर में दंतैल हाथी ने एक एक बुजुर्ग को बुरी तरह कुचल दिया है।बुजुर्ग को ईलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है बुधवार की सुबह सुबह सुबह सरगुजा क्षेत्र से एक दंतैल हाथी ने घर मे सो रहे बुजुर्ग बुरी तरह कुचल दिया।हाथी ने पहले बुजुर्ग का घर तोड़ दिया और घर मे घुसकर बुजुर्ग पर हमला बोल दिया।65 वर्षीय बुजुर्ग किसी तरहः अपनी जान बचाने में फिलहाल तो कामयाब हो गया है लेकिन उसकी स्थिति अभी गम्भीर बताई जा रही है।