Breaking jashpur स्कूल से चोरी हो गया फहरता हुआ तिरंगा,चोरी की शिकायत दर्ज कराने गए स्कूल संचालक से पुलिस ने पूछा -आपके तिरंगे का कलर कैसा था? पढिये पूरी खबर जानिए मामला सामने आने के बाद पुलिस ने क्या कहा.....?

munaadi news image
August 16, 2022



Breaking jashpur स्कूल से चोरी हो गया फहरता हुआ तिरंगा,चोरी की शिकायत दर्ज कराने गए स्कूल संचालक से पुलिस ने पूछा -आपके तिरंगे का कलर कैसा था? पढिये पूरी खबर जानिए मामला सामने आने के बाद पुलिस ने क्या कहा.....?

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।जशपुर में चोरी का एक अजब गजब मामला सामने आया है ।एक निजी स्कूल के संचालक ने कोतवाली थाने में जाकर तिरंगा झंडे की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत  उसने लिखा है कि उनके द्वारा संचालित सरगम पब्लिक स्कूल से स्कूल में फहराए गए झंडे को किसी ने चुरा लिया है ।उंन्हे इस बात की जानकारी तब हुई जब वह झंडे को ससम्मान नीचे उतारने शाम को 5 बजे स्कूल पहुँचे ।थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद स्कूल के संचालक राजेन्द्र गुप्ता ने पूरे मामले को आवेदन सहित फेसबुक में भी पोस्ट किया है।उन्होंने अपने पोस्ट में सबसे खाश बात यह लिखा है कि जब वह तिरंगा चोरी की शिकायत दर्ज कराने कोतवाली गए तो वहाँ तैनात पुलिसकर्मियों ने उसने यह पुछ दिया कि आपका तिरंगा किस रंग का था ।

Advertisement

Advertisement


इस मामले में जब हमने कोतवाली थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि इस तरह के आवेदन की उंन्हे कोई जानकारी नही है ।वहीं तिरंगा झंडे का कलर पूछे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा-कोई भी पुलिस वाला इस तरह का सवाल नहीं कर सकता ।आखिरी में उन्होंने कहा कि जांच का विषय है जांच करवाया जाएगा।


इस मामले के प्रार्थी राजेन्द्र गुप्ता ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने अपने स्कूल में सुबह झंडा फहराया था और जब वह शाम को झंडा उतारने स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल से झंडा ही गायब था।इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देने गए तो पुलिस ने उनसे यह पूछ दिया कि झंडा का कलर कैसा था। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा झंडे का कलर पूछे जाने का उनके पास कोई प्रमाण नहीं है क्योंकि मैं मोबाईल का कैमरा ऑन करने शिकायत दर्ज कराने नहीं गया था।


Advertisement

Advertisement

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर तिरंगे में ऐसी क्या खासियत थी कि चोर तिरंगा ले गए ?आखिर तिरंगा से चोर को क्या फायदा हो सकता है?


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News