जशपुर मुनादी।।झारखण्ड की सीमा से लगे जिले के लोदाम में भी बड़े धूम धाम के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बारिश की हो रही रिमझिम फुहार के बीच सुबह सुबह लोदाम के युवा संघ और सीआएपीएफ के जवानों की तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
इस तिरंगा यात्रा में सीआरपीएफ के जवानों के साथ साथ स्थानीय युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । देशभक्ति गीत के साथ पूरे जोश के साथ सोमबार की सुबह कुलड़ा बस्ती से शंख नदी तक तकरीबन 10 किमी की तिरंगा यात्रा निकाली गईं। भारी बरसात और बारिश की रिमझिम फुहार की परवाह किये बगैर युवा और जवानों की टोली सड़क पर निकल गई और देशभक्ति नारे और गीत के साथ सभी के सभी तिरंगा यात्रा पर निकल पड़े ।