Breaking jashpur कीचड़ में फंस गया ट्रक और ट्रक में रखा था लकड़ी का जखीरा , रात को ही पहुँच गया वन विभाग लेकिन हुआ ऐसा कि हुआ कुछ नहीं....पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
May 24, 2022



Breaking jashpur कीचड़ में फंस गया ट्रक और ट्रक में रखा था लकड़ी का जखीरा , रात को ही पहुँच गया वन विभाग लेकिन हुआ ऐसा कि हुआ कुछ नहीं....पढिये पूरी रिपोर्ट

Breaking jashpur The truck got stuck in the mud and the wood was kept in the truck, reached the forest department at night itself but it happened that nothing happened....Read full report

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बीती रात जिले के मनोरा वन विभाग ने दूसरे राज्य के नम्बर वाले ट्रक से अवैध लकड़ियों का जखीरा पकड़ा है। उक्त कार्रवाई झारखण्ड से लगे मिर्ची पाठ में की गई है।

 

जानकारी के मुताबिक सोमबार की रात तमिलनाडु नम्बर के एक 12 चक्का ट्रक से लकड़ी का जखीरा पार हो रहा था इसी दौरान मिर्ची पाठ के पास ट्रक कीचड़ में फंस गई ।ड्राइवर ने ट्रक को कीचड़ से निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन ट्रक जब कीचड़ से बाहर नहीं निकला तो ड्राइवर कीचड़ में फंसे ट्रक को छोड़कर भाग गया।

 

इस बात की जानकारी वहां के वन सुरक्षा समिति को लगी तो उन्होंने तत्काल वन विभाग के रेंजर मनोरा को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी ।रात को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी।


मनोरा रेंजर ने बताया 20 से 25 पीस लकड़ी ट्रक में पाया गया है और ट्रक सहित लकड़ी को जशपुर ले आया गया है लेकिन अभी तक यह पता नही चल पाया है कि लकड़ी छग का है या झारखण्ड का ?वन भूमि का है या राजस्व भूमि का ।इस मामले की जांच की जा रही है ।अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News