Breaking jashpur महिला को लाठी डंडे से पीट पीटकर मार डाला , फिर मृतिका के बेटे को फोन पर बताई ये बात....पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ,मृतिका और आरोपी के बीच था.......

munaadi news image
July 08, 2022



Breaking jashpur महिला को लाठी डंडे से पीट पीटकर मार डाला , फिर मृतिका के बेटे को फोन पर बताई ये बात....पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ,मृतिका और आरोपी के बीच था.......

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले की बगीचा पुलिस ने लकड़ी और डण्डे से पीट पीट कर पत्नि की हत्या कर देने वाले पति को गिरफ्तार किया है ।बताया जा रहा है कि आरोपी मृतिका का दूसरा पति था।मृतिका अपने पहले से पति से अलग होकर काफी दिनों से आरोपी के साथ बतौर पति पत्नि रह रहे थे । 


बीते 6 जुलाई को आरोपी ने मृतिका को लकड़ी डण्डे से पीट पीट कर मृतिका की हत्या कर दी और उसके बेटे को फोन करके बताया कि उसकी माँ की मृत्यु हो गई है और वह उसके शव को कमरे में बंद करके भाग गया है ।

                           

पुलिस के बताए अनुसार मृतिका के बेटे असारु ने 6 जुलाई को बग़ीचा थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी मां( मृतिका )उम्र 46 साल आरोपी असारू राम को दूसरा पति बना कर रखी है एवं उसी के साथ रहती है। उक्त दिनांक की सुबह में असारू राम ने प्रार्थी को फोन कर सूचना दिया कि तुम्हारी मां का मृत्यु हो गया है जिसे घर में बंद कर भाग गया हूं। इस सूचना पर प्रार्थी अपने दादा एवं गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर जाकर देखा तो उसकी मां मृत अवस्था में पड़ी हुई थी उसके सिर में चोंट लगा था एवं बाया हाथ टूट गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा में लिया गया पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक होने से प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 110/22 धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

                     

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना बगीचा द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए पतासाजी कर प्रकरण के आरोपी असारू राम को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने घरेलू विवाद की बात को लेकर अपनी पत्नी की लकड़ी डंडा से मारकर हत्या करना बताया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को जप्त किया गया। *आरोपी असारू राम उम्र 50 वर्ष निवासी डूमरपानी थाना बगीचा* के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे दिनांक 06.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News