जशपुर मुनादी।। बुधवार की देर रात जिले के पत्थल गाँव मे सीरियल चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने एक ही बस्ती के 3 सूनसान घरों में एक साथ हाथ साफ किया है और घरों से लाखों के गहने और रुपये उड़ा ले गए। जानकारी के मुताबिक कोयला फैक्ट्री गली के सचिन अग्रवाल ,रमेश अग्रवाल एवं एवन इलेक्ट्रॉनिक के संचालक पवन अग्रवाल के घर मे चोरी की वारदात हुई है।
घटना की जानकारी रात को ही घर वालों को लग गयी थी और रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी ।सुबह पूलिस थाना पत्थल गाँव की टीम मौके पर पहुंच गई है और डॉग स्कॉयड के जरिये चोरों का पता लगाया जा रहा है।
चोरी की वारदात का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है । सीसीटीवी फूटेज का सहारा लेकर चोरों तक पहुंचने में पुलिस जुट गई है