जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर बगीचा थाने से आ रही है, जहां बगीचा नगर पंचायत के पार्षद के भाई ने सुबह सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि मृतक विजय भगत सुबह सुबह घर से बाहर निकला, और घर के पीछे कल्याण आश्रम के पीछे जाकर फांसी लगा लिया। मृतक विजय भगत पार्षद एव पीआईसी अध्यक्ष मधुसूधन भगत का भाई है।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर रही है, वहीं पुलिस घटना के हर पहलू से जांच करने की बात कह रही है। मृतक दो बच्चों का पिता है, जहां बच्चों की उम्र महज 6 और 4 साल की है।


फिलहाल पार्षद भाई की आकस्मात मौत से सभी स्तब्ध हैं, मृतक बगीचा का बहुत अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी भी रहा है, इसलिए भी बगीचा में युवाओं के बीच शोक का माहौल है