जशपुर मुनादी ।।आजादी के 75वे वर्ष के अवसर पर जिला मुख्यालय जशपुर में आज जिले में बेहतर कार्य कर रहे पुलिस के अधिकारियों,विवेचकों और आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर समनानित किया गया।
मुख्य अतिथि संसदीय सचिव यू डी मिंज के द्वारा सम्मानित किए जाने वालों में से एसडीओपी मनीष कुंवर,कोतवाली थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी,सब इंस्पेक्टर रश्मि थॉमस,तपकरा थाना प्रभारी एल आर चौहान,सब इंस्पेक्टर आभाष मिंज,सब इंस्पेक्ट ईश्वर प्रसाद वारले,उ नि बैजन्ती किंडो,प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र राजपूत,प्रधान आरक्षक नन्दलाल भगत,और प्रधान आरक्षक निर्मल खलखो शामिल है।