Breaking jashpur जनसुनवाई की तय हुई तारीख , फिर भड़का आक्रोश ,लेकिन इस बार .....पढिये पूरी खबर जानिए पूरा मामला

munaadi news image
August 17, 2022



Breaking jashpur जनसुनवाई की तय हुई तारीख , फिर भड़का आक्रोश ,लेकिन इस बार .....पढिये पूरी खबर जानिए पूरा मामला

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।आखिर में बॉक्साइट खनन को लेकर जनसुनवाई की तारीख जशपुर कलेक्टर ने  तय कर दी है, और यह जनसुनवाई होनी है 22-9-2022 को! मगर इस बार क़ुदरगढ़ी स्टील प्लान्ट को लेकर नही, इस बार जनसुनवाई होनी है छत्तीसगढ़ मिनरल्स डेवलोपमेन्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए, जो बगीचा ब्लॉक के ग्राम पकरीटोला ग्राम पंचायत सरधापाठ में उत्खनन हेतु प्रस्तावित है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण सरंक्षण मंडल ने भी सूचना जारी कर दी है।


लेकिन तिथि की घोषणा होते ही अब विरोध और सियासत  दोनो ही एकदम गर्म हो गयी है, और विरोध का बिगुल इस बार फूंका है, स्व.दिलीप सिंह जूदेव के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा समाज के अगुवा "खुड़िया दीवान प्रदीप नारायण सिंह ने।"



विरोध भी ऐसा की जहां जनसुनवाई होगी वहीं सभी जनजातीय समाज को लेकर महापंचायत होगी, और इस महापंचायत में उपस्थित रहेंगे भाजपा प्रदेश मंत्री "प्रबल प्रताप सिंह जूदेव"! जिसको लेकर कल ही  दीवान प्रदीप नारायण की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश सरकार पर आरोप मढ़ते हुए कहा है कि " सरकार द्वारा जशपुर जिले के सरधापाठ क्षेत्र में बॉक्साइट उत्खनन का आदेश देकर जनजातीय समाज को निर्वासित करने का जो घिनौना षडयंत्र रचा गया है उसे कभी भी सफल नहीं होने दिया जाएगा।इसके विरोध में दिनांक 22/09/2022 को सरधापाठ में महापंचायत होगा।जिसमें पूरा जनजातीय समाज मिलकर इस षडयंत्र का पर्दाफाश करेगा।"


अब देखना यही ये टकराव किस मोड़ तक पहुंचता है, क्योंकि जनसुनवाई की तिथि जारी होते ही लगभग जनजातीय समाज एकजुट होता दिख रहा है। जिसको लेकर विरोध और सियासत का तापमान बेहद गर्म होता जा रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News